ये घरेलू उपाय दिलाते हैं पथरी से छुटकारा

  1. Home
  2. HEALTH

ये घरेलू उपाय दिलाते हैं पथरी से छुटकारा

ये घरेलू उपाय दिलाते हैं पथरी से छुटकारा


पथरी की समस्या कई कारणों से हो सकती है। पथरी में होने वाला दर्द काफी असहनीय होता है। पथरी की समस्या में अक्सर सर्जरी करनी पड़ती है। छोटी पथरी को दवाओं,सही खानपान और उचित देखभाल से ठीक किया जा सकता है।तो आइए जानते है कि कौन से है घरेलू उपाय को अपनाकर पथरी की समस्या से निपटा जा सकता है।

तुलसी

तुलसी का सेवन पथरी में रामबाण इलाज का काम करता है। तुलसी के पत्ते का रस निकाल कर उसमें शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। तुलसी का रस पथरी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। 

नींबू और जैतून तेल

पथरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 4 चम्मच नींबू के रस में 4 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर इसका सेवन करने से पथरी की समस्या खत्म होने लगती है। इसका सेवन दिन में दो बार करना चाहिए। लगातार 3 दिन तक सेवन करने से लाभ मिलता है। 

इलायची

इलायची का सेवन पथरी को खत्म करने में असरदायक साबित होता है। इसके लिए 1 चम्मच इलायची, 2 चम्मच मिश्री,खरबूज के बीज को 1 कप पानी में मिलाकर ठंडा कर लें। फिर इसका सेवन सुबह और शाम में करें। इसके सेवन से पथरी की समस्या धीरे धीरे खत्म होने लगती है।

सेब सिरका

रोजाना सेब के सिरके को 2 छोटा चम्मच गर्म पानी के साथ पीने से पथरी की समस्या में आराम मिलता है। सेब के सिरके में सिट्रिक ऐसिड पाया जाता है।जो पथरी को छोटे टुकड़ों में काटने का काम करता है। जिससे पथरी की समस्या कुछ ही दिनों में खत्म हो जाती है। इसलिए पथरी में सेब के सिरके का सेवन जरूर करें।

Around The Web

Uttar Pradesh

National