पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में लोगो को नशे के खिलाफ साइकिल रैली करके किया जागरूक

  1. Home
  2. PUNJAB

पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में लोगो को नशे के खिलाफ साइकिल रैली करके किया जागरूक

पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में लोगो को नशे के खिलाफ साइकिल रैली करके किया जागरूक


संगरूर | रैली में 15,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ड्रग्स के खिलाफ कई योजनाओं पर काम कर रही है। ड्रग्स प्रभावित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कई क्लीनिक खोले जाएंगे।

 जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संगरूर क्रांतिकारियों की भूमि है। आज संगरूर के लोग एक बार फिर नेक काम के लिए एकत्रित हुए हैं।

भगवंत मान ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य नशीले पदार्थ के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के अधिक अवसर दिए जाएंगे। ताकि समाज में ड्रग्स के लिए कोई जगह न बचें।अगर हमारा स्वास्थ्य और दिमाग फिट होगा, तो हम राज्य को उच्च विकास पथ पर ले जाएंगे।


 

Around The Web

Uttar Pradesh

National