Gohana : कविता पत्नी राजेश वासी आर्य नगर मादक पदार्थ तस्करी के सप्लायर को किया गिरफतार
मादक पदार्थ तस्करो की धरपकड अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थ तस्करी के सप्लायर को किया गिरफतार, न्यायालय मे किया जायेगा पेश
जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के सप्लायर को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी महिला कविता पत्नी राजेश वासी आर्य नगर गोहाना जिला सोनीपत की रहने वाली है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 21 मई को ANC स्टाफ सोनीपत मे नियुक्त उ0नि0 पूर्ण अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधियो एवं असामाजिक तत्वो की खोज मे आर्य नगर गोहाना जिला सोनीपत की सीमा मे मौजूद था कि इन्हे एक महिला संदिग्ध अवस्था मे घुमती हुई दिखाई दी थी। जिसको नियमानुसार काबू करके नाम व पता पूछी तो अपनी पहचान कविता पत्नी राजेश वासी आर्य नगर गोहाना के रूप में दी थी। पर्यवेक्षण अधिकारी की उपस्थिति मे तलाशी लेने पर इसके कब्जा से अवैध गांजा मिला। जिसका बाद में वजन करने पर 920 ग्राम मिला था। इस घटना का मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के अर्न्तगत थाना थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।
अनुसंधान टीम द्वारा गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया था कि इस अवैध गांजा को जे जे कॉलोनी दिल्ली से 5 हजार रूपये मे खरीदकर लाई थी। और यहां खुदरा भाव मे बेचकर मुनाफा कमाना था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय मे पेश किया जायेगा।