सिरसा की प्रगति रैली में पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SIRSA

सिरसा की प्रगति रैली में पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत

सिरसा की प्रगति रैली में पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत


हरियाणा | सिरसा में रविवार को भाजपा की प्रगति रैली का आयोजन किया गया। रैली स्थल पर पहुंचने के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। सिरसा के साथ साथ दूसरे जिलों से भी कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे है। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश देखने को मिला और हाथों में झंडे लेकर भाजपा का नारा लगाते हुए रैली स्थल पर पहुंचते हुए दिखाई दिए। रैली के दौरान कई तरह की नई घोषणा होने को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है।  बीते एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री की तरफ से 353 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया था।

 भाजपा नेता अपने काफिले के साथ रैली स्थल के लिए जोश के साथ रवाना होते हुए भी नजर आए। कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से रैली को लेकर काफी दिनों से जन संपर्क अभियान चलाया गया था और कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया। ऐसे में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह,  विधायक गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया सहित अन्य भाजपा नेता अपने काफिले के साथ सिरसा से रवाना हुए थे। रैली के दौरान भाजपा और जजपा के नेता भी यहां पर मौजूद होंगे 

Around The Web

Uttar Pradesh

National